फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दुबई में मौत, गांव लाया गया शव, मचा कोहराम

दुबई में मौत, गांव लाया गया शव, मचा कोहराम

Mon, 27 May 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
दुबई में मौत, गांव लाया गया शव, मचा कोहराम
मड़ैया शुक्ल निवासी शीतला प्रसाद कमाने गए थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। मढैया शुक्ला गांव से दुबई के शारजाह कमाने गए 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ैया शुक्ल गांव के शीतला प्रसाद तिवारी शारजाह में पिछले 25 वर्षों से रहकर नौकरी करते थे। जिनकी मंगलवार भोर में मौत हो गई थी। रविवार देर शाम करीब छह बजे उनका शव पैतृक निवास मढैया शुक्ल लाया गया। दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।पत्नी गीता देवी का रो रो कर बुरा हाल रहा। बड़ा बेटा सत्यनारायण तथा छोटा लक्ष्मीनारायण और सबसे छोटी बेटी मोनी भी बेसुध हो जा रहे। शीतला प्रसाद की मौत से गांव व क्षेत्र में मातम का माहौल है।
----------------------------------------------
सीएचसी में इमरजेंसी सेवा बदहाल
हर्रैया।इमरजेंसी ड्यूटी के लिए रविवार को नियुक्त चिकित्सक के गायब रहने से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ा।सर्प दंश का इलाज के लिए पहुंचे व्यक्ति की घंटे भर इंतजार करने में हालत बिगड़ गई तो परिजनों को बस्ती ले जाना पड़ा।सीएचसी के अधीक्षक ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। एसडीएम ने मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक को पांच दिन पहले हटा दिया गया है।जिसके बाद नियुक्त अधीक्षक मनोज कुमार सिंह छुट्टी पर चले गए हैं। पहले के जारी रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी सेवा में डाक्टर विजय कुमार गौतम की रविवार सुबह आठ बजे से अगले दिन आठ बजे तक 24 घंटे ड्यूटी थी। सुबह 11 बजे रेवरा दास राम बरन संर्प दंश का इलाज कराने सीएचसी पहुंचे तो मौके पर कोई चिकित्सक नहीं था। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ ही देर में डाक्टर साहब आएंगे तो वह इंतजार करने लगे। काफी इंतजार के बाद बस्ती चले गए। बरहुपर गांव निवासी राम दल वर्मा मलकैनिया निवासी राजाराम पखेरी निवासी सूरज पटेल अपनी पत्नी का इलाज कराने पहुंचे तो पेट दर्द से परेशान राकेश कुमार व घाटमपुर की ज्ञानमती अपने पति गया प्रसाद के साथ सीएचसी आई थीं। डाक्टर के आने का इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed