फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man committed suicide two days before marriage in lakhimpur kheri

शादी से पहले युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, दो दिन बाद युवक की जानी थी बरात

Mon, 13 May 2019 10:16 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखमीपुरखीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखमीपुरखीरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 May 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide two days before marriage in lakhimpur kheri
घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर की धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मूड़ी में रविवार शाम को शादी की तैयारियों के बीच युवक ने गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


युवक की 14 मई को शादी होने वाली थी, जिसकी घर में तैयारियां चल रही थी। युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देखकर परिजन में कोहराम मच गया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका ऐसा कहा जा रहा है कि युवक परिवार के दबाव में शादी कर रहा था।
विज्ञापन


गांव मूड़ी निवासी बिंद्रा प्रसाद गोड़िया के पुत्र 23 वर्षीय रामसेवक की शादी तिकुनियां क्षेत्र के गांव जसनगर से तय हुई थी। मृतक के बड़े भाई हरद्वारी ने बताया कि रामसेवक की शादी 14 मई को होनी थी, जिसकी तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वह कफारा मेले में कुछ सामान लेने गया था और भाई रामसेवक घर पर था। जब वह घर लौटा तो पिता बिंद्रा प्रसाद ने बताया कि रामसेवक बिना खाना खाए दोपहर से कहीं चला गया। 

शाम चार बजे गांव से 200 मीटर की दूर चकमार्ग पर बनवारी गोड़िया के गन्ने के खेत के सामने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कफारा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा ने शव के पास ही तमंचा और पैंट की दाहिनी जेब से एक कारतूस बरामद करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed