Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher s body found hanging in room she had been married six years ago

यूपी: कमरे में फंदे से लटका मिला शिक्षिका का शव, छह साल पहले हुई थी शादी; पति नौकरी के अलावा करता है जागरण

Fri, 20 Nov 2026 07:25 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 20 Nov 2026 07:25 PM IST
सार

26 वर्षीय शिक्षिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति के लौटने पर कमरा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Teacher s body found hanging in room she had been married six years ago
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली जिले के सीबीगंज के खलीलपुर में घरेलू विवाद के चलते 26 वर्षीय शिक्षिका ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


सीबीगंज स्थित खलीलपुर कन्या पाठशाला के पास स्टेट बैंक वाली गली निवासी निक्की सिंह पत्नी नवल सिंह अटामांडा स्थित एक कॉलेज में शिक्षिका थीं। उनकी शादी करीब छह साल पहले शाहजहांपुर निवासी नवल सिंह से हुई थी। दंपती का पांच साल का बेटा वीर सिंह है। पति एक कार कंपनी में काम करते हैं। समय मिलने पर वह देवी जागरण भी करते है। 
विज्ञापन


नवल सिंह के मुताबिक, रात करीब दो बजे देवी जागरण से घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। शनिवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो निक्की सिंह का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। थाना प्रभारी रवि कुमार ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed