{"_id":"5cd8ffb8bdec22076649551b","slug":"upasana-express-stopped-at-rosa-station-after-child-worsening-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपासना एक्सप्रेस में बच्चे की बिगड़ी हालत, रोकी गई ट्रेन, पीड़ित को इलाज मिलने के बाद हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपासना एक्सप्रेस में बच्चे की बिगड़ी हालत, रोकी गई ट्रेन, पीड़ित को इलाज मिलने के बाद हुई रवाना
Mon, 13 May 2019 10:55 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 May 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से हावड़ा जा रही उपासना एक्सप्रेस में रविवार सुबह पांच वर्षीय बालक की हालत बिगड़ गई। कंट्रोल के आदेश पर रोजा में ट्रेन को रोका गया। यहां बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन को रोजा स्टेशन पर 13 मिनट रुकना पड़ा।
रविवार सुबह करीब नौ बजे उपासना एक्सप्रेस ट्रेन से बरेली स्टेशन से निकलकर जैसे ही शाहजहांपुर की ओर बढ़ी, तभी ट्रेन की कोच नंबर एसी-प्रथम की बर्थ संख्या 13 पर माता-पिता के साथ हरिद्वार से बनारस जा रहे पांच वर्षीय मन्ना की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
जी मचलाने के साथ ही उसे उल्टियां और दस्त शुरू हो गईं । माता-पिता ने तुरंत टीटीई को बालक की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी, तब टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन
कंट्रोल ने रोजा में स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद बच्चे की तबीयत को देखते हुए ट्रेन को रोकने के आदेश दिए। शाहजहांपुर पहुंचते-पहुंचते बच्चे को कई उल्टियां हो चुकीं थीं।

सुबह 10:55 बजे ट्रेन को रोजा पहुंचने पर रोका गया और यहां डॉ. पिंकी सराफ ने अपनी टीम के साथ बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। बच्चे को कुछ आराम मिलने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। बच्चे को भी उसी ट्रेन से भेज दिया गया। ट्रेन को यहां करीब 13 मिनट रुकना पड़ा।