{"_id":"5cd8f3b7bdec22075e0763c2","slug":"three-year-old-minor-girl-sexual-harassment-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ताऊ बना हैवान, तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल ने पीड़िता और उसकी मां को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ताऊ बना हैवान, तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल ने पीड़िता और उसकी मां को भगाया
Mon, 13 May 2019 10:41 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 May 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में हैवान बने ताऊ ने तीन साल की मासूम से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल पहुंचे एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने उपचार में लापरवाही देख स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।
घटना बरेली के फतेहगंज पूर्वी इलाके के एक गांव में हुई। बच्ची की मां के मुताबिक उसके जेठ रविवार सुबह करीब दस बजे घर पहुंचे और हाथ पकड़कर कमरे में चलने को कहा। वह हाथ छुड़ाकर उपले पाथने घर से बाहर चली गई और बेटे को भी साथ ले गई।
घर में तीन साल की बेटी अकेली रह गई। कुछ ही देर बाद बेटी की चीखें सुनकर घर में पहुंचीं तो जेठ कमरे से निकलकर भागा। अंदर जाकर देखा तो बच्ची नग्न हालत में बेहोश थी और ब्लीडिंग हो रही थी।
विज्ञापन
इसके बाद वह देवर के साथ बच्ची को लेकर दोपहर करीब 12 बजे जिला महिला अस्पताल पहुंचीं लेकिन वहां भर्ती करने से इनकार कर दिया। मदद मांगने कोतवाली पहुंची तो वहां की पुलिस ने उच्च अधिकारियों और फतेहगंज पुलिस को बताया।

इसके बाद इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी इंद्र कुमार भी बरेली पहुंच गए। बच्ची को दोबारा जिला महिला अस्पताल लेकर गए। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह भी अस्पताल पहुंचे।
बच्ची के परिजन ने ठीक से इलाज न होने की बात कही तो एसपी देहात ने काफी नाराजगी जताई और सीएमएस डॉ. अलका शर्मा को भी घटना की जानकारी दी।
डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची को कई टांके आए हैं और उसकी हालत अभी गंभीर है। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल के स्टाफ ने ढंग से नहीं की बात तो उखड़े एसपी
एसपी देहात जब बच्ची का हाल जानने जिला महिला अस्पताल पहुंचे तो स्टाफ ने उनसे भी दरोगा की तरह बात की। इस पर वह उखड़ गए और काफी नाराजगी जताई। कहा- एसपी हूं, अपना व्यवहार ठीक कीजिए।

अन्य लोगों पर भी हमले की कोशिश
आरोपी को लेकर गांव में दहशत की स्थिति है। ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची से दुष्कर्म के बाद वह हंसिया लेकर बाहर आया और घर के सामने खड़े ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। इससे पहले शनिवार रात गांव के बाहर पालेज की रखवाली कर रहे सुखराम कश्यप पर हमले की कोशिश की। मगर वह जाग रहे थे इसलिए बच गए।
घटना की रिपोर्ट दर्ज करके बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हालत अभी गंभीर है और उसका उपचार चल रहा है।
- डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात