फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police encounter with thief gang three miscreants arrested in Bareilly

Bareilly News: चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, चोरी का माल बरामद

Wed, 18 Jun 2025 10:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 10:22 AM IST
सार

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Police encounter with thief gang three miscreants arrested in Bareilly
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों शातिर चोर हैं। इनके कब्जे से चोरी का माल, तमंचा और चाकू बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि देवरनियां थाना पुलिस मंगलवार रात करीब एक बजे रिछा चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पत्नी के वियोग में तोड़ा दम: शादी के एक महीने के बाद प्रेमी संग भागी बीवी... पति ने खाना-पीना छोड़ा, हो गई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुठभेड़ में सिपाही भी घायल 
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिससे एक बदमाश दानिश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने बाकी दो बदमाश नाजिम और परवेज को भी दबोच लिया। मुठभेड़ में सिपाही रोहित भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही का अस्पताल में इलाज कराया। 

सीओ ने बताया कि पकड़े गए तीन युवकों चोर गिरोह के बदमाश हैं। ये गिरोह देवरनियां व आसपास के इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। तीनों आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। इनसे चोरी का काफी माल बरामद हुआ है। अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed