फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife absconded with lover in Budaun husband died in separation

पत्नी के वियोग में तोड़ा दम: शादी के एक महीने के बाद प्रेमी संग भागी बीवी... पति ने खाना-पीना छोड़ा, हो गई मौत

Tue, 17 Jun 2025 09:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Jun 2025 09:00 PM IST
सार

परिजनों ने उसे काफी समझाया था, लेकिन उसने खाना-पीना नहीं खाया। इससे सोमवार दोपहर को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के गांव में ही रमेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Wife absconded with lover in Budaun husband died in separation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज में शादी के करीब 40 दिन बाद एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह घर में रखी नकदी व जेवर समेत 2.50 लाख रुपये का सामान भी ले गई। इससे आहत होकर अवसाद में आए पति ने खाना-पीना छोड़ दिया। घटना के छह दिन बाद उसने पत्नी के वियोग में दम तोड़ दिया। इधर, युवक ने इस मामले में पत्नी के प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

विज्ञापन

दातागंज के मोहल्ला अरेला निवासी रमेश (25) पुत्र करन की शादी करीब दो महीने पहले अलापुर के गांव ढका दियोरारा की एक युवती से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही रमेश की पत्नी मोबाइल पर अक्सर बात करती रहती थी। जब रमेश उसे टोकता तो वह मायके वालों से बात करना बताती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते रमेश को उस पर शक नहीं गया, लेकिन शादी के करीब 15 दिन बाद ही रमेश को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी के प्रेम संबंध उसी के गांव के एक युवक के साथ हैं। इसके बावजूद उसने पत्नी से कुछ भी नहीं कहा। 22 मई को रमेश मजदूरी करने पंजाब चला गया। 

विज्ञापन

घर पर उसकी पत्नी, मां व बहन रह गईं। दस जून की देर रात रमेश की पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह घर में रखे बक्शे से 27 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर, एक मोबाइल समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान ले गई। 

पत्नी के चले जाने की जानकारी मिलने पर रमेश पंजाब से घर लौटा। यहां उसने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बड़े भाई राकेश ने बताया कि पत्नी के जाने से रमेश अवसाद में आ गया था। उसने खाना-पीना सब छोड़ दिया था। वह एकांत में रहकर गुमशुम रह रहा था। 

परिजनों ने उसे काफी समझाया था, लेकिन उसने खाना-पीना नहीं खाया। इससे सोमवार दोपहर को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के गांव में ही रमेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रमेश तीन भाई राकेश व विजय में सबसे छोटा था। पिता की मौत हो चुकी है। दातागंज थाना प्रभारी विश्वजीत विश्नोई ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।


यह भी पढ़ें- चलती बाइक पर रोमांस की हदें पार: युवक से लिपटी थी युवती... पीछे से कार सवार ने दी ऐसी 'चोट', दोनों के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed