फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   modern touch for Diwali decorations designer torans and ready-made rangolis in markets

बरेली: दिवाली की सजावट के लिए मॉडर्न टच, ग्राहकों को पसंद आ रहे डिजाइनर तोरण और रेडीमेड रंगोली

Wed, 04 Nov 2026 10:47 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Nov 2026 10:47 AM IST
सार

दिवाली को लेकर बाजार में ग्राहक पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं और घर सजाने के लिए आकर्षक तोरण खरीद रहे हैं। मिट्टी के साथ पीतल और संगमरमर जैसी चमक वाली मूर्तियां आकर्षित कर रही हैं। गोटा-पट्टी, मोती और शीशे से बने तोरणों की खास मांग है। 

विज्ञापन
modern touch for Diwali decorations designer torans and ready-made rangolis in markets
दुकान पर सजावट का सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा के लिए मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के साथ पीतल और संगमरमर जैसी फिनिश वाली मूर्तियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं, घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए गोटा-पट्टी, मोती, कौड़ी, शीशे और क्रोशिए से तैयार डिजाइनर तोरण की मांग बढ़ी है।

विज्ञापन

 
रंगोली में भी इस बार नया अंदाज देखने को मिल रहा है। फूलों की पंखुड़ियों के साथ रेडीमेड एक्रेलिक पैच, गोटा मैट और तैयार डिजाइन वाली रंगोली लोगों की पसंद बन रही है। बाजार में इस बार ऐसी सजावटी वस्तुओं को ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जिन्हें त्योहार के बाद सुरक्षित रखकर अगले साल भी इस्तेमाल किया जा सके। 
विज्ञापन


दुकानदार जितेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि ग्राहक सामान्य कपड़े के तोरण के बजाय कढ़ाई और गोटा-पट्टी से तैयार आकर्षक डिजाइन मांग रहे हैं। बांधनी, पटोला और सिल्क फैब्रिक पर शीशे का काम किए हुए तोरण खास पसंद किए जा रहे हैं। ग्राहक घर के दरवाजों और पर्दों के रंगों से मेल खाते तोरण खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

modern touch for Diwali decorations designer torans and ready-made rangolis in markets
सजावट का सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बाजार में कई डिजाइन की मूर्तियां 
दुकानदार दिलीप सूद ने बताया कि मिट्टी से तैयार लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के कई नए डिजाइन बाजार में आए हैं। बारीक नक्काशी और प्राकृतिक रंगों से सजी मूर्तियां ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। कई लोग पीओपी के बजाय मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

सौरभ कुमार दीक्षित ने बताया कि सफेद संगमरमर जैसी फिनिश और सुनहरी नक्काशी वाली मूर्तियों को ग्राहक पसंद कर रहे हैं। मोर डिजाइन वाले तोरण में शीशे और मोतियों का काम ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। 

दुकानदार विशाल तलवार ने बताया कि रंगोली के लिए गेंदे, गुलाब और सफेद चमेली के फूलों के साथ पीतल के दीयों और मोर की सजावटी आकृतियों की मांग है। पीले, लाल और सिल्वर परिधानों, गोटे के मुकुट और छोटे आभूषणों से सजी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं भी खूब पसंद की जा रही हैं।

खरीदारों की पसंद भी बदली 
सिटी निवासी ममता देवी ने बताया कि उन्होंने मुख्य दरवाजे के लिए गोटा-पट्टी और शीशे के काम वाला तोरण खरीदा है। सामान्य फूलों की माला के बजाय कपड़े से तैयार वंदनवार पसंद हैं, जिसे कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है। मालगोदाम निवासी शशिबाला सिंह ने बताया कि उन्होंने मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के साथ रेडीमेड रंगोली खरीदी है। इससे कम समय में आकर्षक डिजाइन तैयार हो जाती है। शांति विहार निवासी विद्या पाठक ने बताया कि उन्होंने फूलों और छोटी घंटियों वाला तोरण पसंद किया है।

मिनटों में बनेगी रंगोली
दीपावली पर रंगोली बनाने का शौक रखने वालों के लिए बाजार में इस बार कई नए विकल्प आए हैं। रेडीमेड रंगोली पैच, गोटा मैट और छलनीनुमा डिजाइन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इनकी मदद से बिना ज्यादा मेहनत के कम समय में आकर्षक रंगोली बनाई जा सकती है। लक्ष्मी के चरण बनाने के लिए विशेष डिजाइन वाली छलनियां उपलब्ध हैं। 

ये हैं दाम 
लक्ष्मी चरण रंगोली  50-250 रुपये  
मंडला रंगोली स्टेंसिल 50-200 रुपये  
रंगोली के रंगों का सेट 50-200 रुपये
लक्ष्मी-गणेश-सरस्वती सेट  500-3,500 हजार
सफेद संगमरमर फिनिश मूर्ति   500-3,000 हजार
 वस्त्र और मुकुट से सजी मूर्ति 300-1,200 हजार
एंटीक गोल्ड फिनिश मूर्ति 500-2,500 हजार
प्राकृतिक रंगों वाली टेराकोटा मूर्ति 200-800 हजार
मिट्टी की डिजाइनर मूर्ति 250-1,000 हजार
एक्रेलिक रेडीमेड रंगोली 60- 350 रुपये  
मोती वाला तोरण    250-750 रुपये
क्रोशिए का तोरण   100-400 रुपये

नोट- सभी वस्तुओं के दाम व्यापारियों के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed