फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inflation made life difficult in BJP rule

भाजपा राज में महंगाई ने किया जीना मुश्किल

Mon, 27 Sep 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Inflation made life difficult in BJP rule
बैठक करते कांग्रेसी।

कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत फरीदपुर में की सभा

विज्ञापन
बरेली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने रविवार को फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में जनसभा का आयोजन किया। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और गरीब-मजदूरों की अनदेखी पर भाजपा सरकार को घेरा।

मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कोरोना काल में कांग्रेस की ओर से लोगों की मदद का जिक्र किया। भाजपा सरकार की खामियां गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए लॉकडाउन में फंसे लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए बसों तक की अनुमति नहीं दी। महंगाई ने अलग लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए, वे सब पूरे किए। सभा के आयोजक ताराचंद चौधरी ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया। इस दौरान सोहन लाल शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, जिया उर रहमान, सुनील मनचंदा, संदीप चौधरी, निवेदिता सागर, रामस्नेही सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed