फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gm inspection

जीएम ने किया पीलीभीत रेल लाइन का निरीक्षण

Sat, 18 Jul 2015 02:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 18 Jul 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने शुक्रवार को भोजीपुरा-पीलीभीत मीटरगेज लाइन का निरीक्षण किया। इस रेल लाइन को ब्राडगेज में बदलने की तैयारियों के साथ जगह-जगह बन रहीं पुलियों और पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जीएम रेलवे भोजीपुरा-पीलीभीत रेल लाइन का निरीक्षण करने के लिए इज्जतनगर से शुक्रवार सुबह ट्रेन से रवाना हुए। उन्होंने ब्राडगेज के लिए बन रहीं पुलिया और पुल का निरीक्षण किया। साथ ही जगह-जगह रुककर समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान भोजीपुरा के अधिवक्ता शाहिद ने जीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें भोजीपुरा में यात्री पुल का निर्माण, रेलवे कॉलोनी के नाले की सफाई, रेलवे सुरक्षा बल की कंडम हो चुकी चौकी के भवन में टिकट काउंटर विंडो बनाने और स्टेशन व कॉलोनी में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की गई। निरीक्षण के दौरान डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल आदि जीएम के साथ मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed