Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR filed against land mafia Rajiv Rana and 33 others under the Gangster Act in Bareilly

बरेली गोलीकांड: आरोपी राजीव राना समेत 33 लोगों पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज

Thu, 28 Nov 2024 12:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 12:44 PM IST
सार

बरेली में भूमाफिया घोषित राजीव राना और उसके गैंग के लोगों पर इज्जतनगर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। ये सभी पीलीभीत बाइपास गोलीकांड में आरोपी हैं।  

विज्ञापन
FIR filed against land mafia Rajiv Rana and 33 others under the Gangster Act in Bareilly
भूमाफिया राजीव राना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस ने पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के आरोपी राजीव राना और उसके 32 गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है। गिरोह में केपी यादव और ललित सक्सेना जैसे हिस्ट्रीशीटर भी हैं। प्रशासन की मदद से इनकी संपत्तियों की भी जांच की जाएगी। अवैध कमाई से संपत्ति बनाने के प्रमाण मिले तो प्रशासन की मदद से पुलिस उसे जब्त कराएगी।

विज्ञापन


22 जून को पीलीभीत बाइपास पर स्थित बेशकीमती भूखंड पर कब्जा करने के लिए राजीव राना और आदित्य उपाध्याय गुट में गोलियां तड़तड़ाई थीं। दिनदहाड़े फायरिंग के वीडियो वायरल होने से कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे। पुलिस ने राजीव और उसके गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दूसरे गुट के आदित्य उपाध्याय पर भी कार्रवाई थी। अब इज्जतनगर पुलिस ने दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी राजीव राना, उसके भाई संजय राना समेत 33 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग के सरगना के तौर पर राजीव का नाम दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मां की शर्मनाक करतूत का खुलासा: पड़ोसी बच्चे ने खोला राज...CCTV से सामने आया सच; हादसा बन रह जाती मासूम की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगना राजीव राना के 32 गुर्गे
संजय राना, ओमकार राठौर, रोहित, शिवओम कुमार, रोहित ठाकुर, विशाल, अर्जुन कश्यप, शैलेश, अनिल उर्फ सनी, संजीव, रविंद्र यादव, मुनाजिर, मनोज कटियार, नमन गोस्वामी, हर्ष शर्मा, नरवीर, पंकज गुप्ता, संदेश, हरिओम सिंह, राधेश्याम, आशीष, राजन, दिनेश, सुभाष लोधी, कृष्णपाल यादव, धनुष यादव उर्फ गुर्गा, मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला, संजू उर्फ संजय, गौरीशंकर, अलीम कालिया, रवि वाल्मीकि और ललित सक्सेना। 

Trending Videos

अब आदित्य उपाध्याय पर होगी कार्रवाई
गोलीकांड मामले में राना पक्ष पर अधिकतम कार्रवाई हो चुकी है, पर अभी तक आदित्य उपाध्याय पक्ष कार्रवाई से दूर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब इसी स्तर की कार्रवाई आदित्य पक्ष पर होनी है। उसके लिए भी डाटा तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई होने वाली है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि राजीव राना गिरोह पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के साथ ही गिरोह के सदस्यों की संपत्ति की भी जांच की जाएगी। अगर अवैध कमाई से संपत्ति बनाने के प्रमाण मिले तो प्रशासन की मदद से उसे जब्त कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed