फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Murder Big revelation by neighbour child Truth revealed from CCTV love affair mother killed child

मां की शर्मनाक करतूत का खुलासा: पड़ोसी बच्चे ने खोला राज...CCTV से सामने आया सच; हादसा बन रह जाती मासूम की मौत

Wed, 27 Nov 2024 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Nov 2024 12:00 PM IST
सार

Bareilly News: यूपी में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनी मासूम बेटी को छत से फेंककर मार डाला। आरोपी महिला ने अपने पति को बेटी के छत से गिरने की सूचना दी थी। पड़ोसी के बच्चे ने चौंकाने वाला राज खोला।

विज्ञापन
Bareilly Murder Big revelation by neighbour child Truth revealed from CCTV love affair mother killed child
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज के परसाखेड़ा में ढाई साल की बेटी को छत से फेंककर मार डालने का मामला हादसा ही बनकर रह जाता, अगर पड़ोसी बच्चे ने घटना को न देखा होता और बगल में सीसीटीवी कैमरे न लगा होता । दरअसल, महिला ने अपने पति मुर्शीद को सूचना दी थी कि बेटी अमन नूर छत से गिर गई है। पति ने हादसा मानकर शव दफना भी दिया था। 
विज्ञापन


महिला बोली- परेशान करते थे जुड़वा बच्चे
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल सीबीगंज के गांव वीरपुर कासिमपुर में है और मायका फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया में है। मुर्शीद से उसका निकाह वर्ष 2021 में हुआ था। मुर्शीद परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में वेल्डर है। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP: 'मम्मी किसी से बात करती हैं पापा...', बरेली में अफेयर में बाधा बनी मासूम को मां ने छत से फेंककर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


परसाखेड़ा में ही नाजिम के घर में परिवार के साथ रहते हैं। पांच साल का बेटा अरमान दादा के साथ गांव में रहता है। आरोपी महिला के मुताबिक दो जुड़वां बच्चे ढाई साल की बेटी अमन नूर और पुत्र अल्फराज उसे काफी परेशान करते थे। उस दिन बेटी ज्यादा परेशान कर रही थी तो गुस्से में उसे छत से नीचे फेंक दिया।

बेटी तोतली जुबान से बताती थी पत्नी की बात
मुर्शीद ने बताया कि उसकी पत्नी फोन पर किसी से बात करती थी। बेटी तोतली जुबान से मुर्शीद को इस बारे में बताती थी। मुर्शीद ने आशंका जताई कि शायद बेटी ने कुछ आपत्तिजनक देख लिया होगा, जिसकी वजह से उसे मार दिया गया।


 

सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को फेंकते दिखी महिला 
दिल दहला देने वाली वारदात छह दिन पहले परसाखेड़ा में हुई। महिला ने तो अपने पति को सूचना दी थी कि बच्ची गिर गई है। हालांकि दो दिन पहले पड़ोसी बच्चे ने फेंकने की बात कही तो पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। महिला ने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा कि बच्ची उसे बहुत परेशान करती थी। हालांकि पति का कहना है कि वह किसी से मोबाइल पर बात करती थी।
 

बच्ची उसे यह बात बताती थी, इसी वजह से उसे मार डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परखाखेड़ा के मुर्शीद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 21 नवंबर को फैक्टरी में काम करने गया था। दोपहर 12:30 बजे उसकी पत्नी अनम ने ढाई साल की बेटी अमन नूर के छत से नीचे गिरने की सूचना दी। वह घर आया और पत्नी के साथ बेटी को अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में महिला ने कबूली वारदात 
मुर्शीद ने बेटी के शव को दफना दिया गया। खुद को गमजदा बताकर अनम मायके चली गई। मुर्शीद ने बताया कि पड़ोसी बच्चे से पता चला कि बेटी को उसकी पत्नी ने ही छत से फेंका था। इस पर पड़ोस के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। फुटेज में वह बच्ची को फंकते हुए दिखी। इसके बाद मंगलवार को इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को जानकारी दी। फुटेज देखने के बाद इंस्पेक्टर ने पत्नी को थाने बुलाया तो उसने वारदात कबूल ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed