फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   eid

कड़े पहरे में होगी ईद की नमाज

Sat, 18 Jul 2015 02:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 18 Jul 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जुमा अलविदा की नमाज सही सलामत निपटाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने अब ईद की तैयारी शुरू कर दी है। ईद की नमाज के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। शहर को चार जोन और दस सेक्टरों में बांटकर चौकी इंचार्जों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। ईदगाहों और मस्जिदों पर कड़ा पहरा रहेगा। पैरामिलिट्री फोर्स भी शहर की सड़कों पर मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

ईद की नमाज शांति पूर्वक  कराने के लिए एसपी सिटी ने क्राइम ब्रांच, डीसीआरबी, सम्मन सेल, अभियोजन कार्यालय महिला सहायता प्रकोष्ठ के 41 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी किला इलाके में लगाई गई। किला और बारादरी दोनों थानों में ही सबसे ज्यादा विवाद होने का खतरा रहता है। बाकरगंज में बड़ी ईदगाह है। शहर के चार जोन, दस सेक्टरों और 36 सब सेक्टरों में बांटा गया है। जोन में एसडीएम स्तर के अफसरों के साथ सीओ निगरानी रखेंगे। सेक्टर में प्रभारी निरीक्षक और एसओ को लगाया गया है। ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए हैं। जामा मस्जिद किला, नौमहला मस्जिद, कुतुबखाना मस्जिद, शाहबाद की शाही, छत वाली मस्जिद, कच्ची मस्जिद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईदगाहों के आसपास खुफिया विभाग की टीम को सादे कपड़ों में लगाया गया है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने कहा कि  अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed