फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   For three months the tenth love dodgy student

तीन महीने तक प्यार में छली गई दसवीं की छात्रा

Mon, 27 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Mon, 27 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा को दूसरे संप्रदाय का युवक प्यार के जाल में फंसा कर तीन माह तक छलता रहा। छात्रा उसके पास पहुंच गई तो युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया और मारपीट करने लगा। किसी तरह से थाने पहुंची छात्रा ने पुलिस को आप बीती सुनाई तो पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने की बजाए उसके खिलाफ सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को उसकी मां के सुपुर्द कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। यहां तक की लड़की के अदालत में बयान तक नहीं कराए गए। 
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके की एक लड़की दसवीं की छात्रा है। वह रविवार को सुभाषनगर थाने पहुंची। उसने बताया कि दूसरे संप्रदाय के मयूर खां ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। तीन महीने पहले वह उसके साथ चली गई। युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। उसने कई बार युवक के चंगुल से छूटकर भागने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। एसओ ने लड़की की बात सुनने के बाद उसकी मां को थाने बुलाया। मां तो थाने आ गई, लेकिन लड़की का पिता और भाई थाने नहीं आए और न ही लड़की को घर में रखने को राजी हुए। यही नहीं पिता ने लड़की को दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ चले जाने पर बेदखल करने तक की बात कह दी। फिर भी उसकी मां परिवार का विरोध झेलते हुए लड़की को थाने लेने आ गई। पुलिस ने लड़की की मां की तरफ से आरोपी मयूर के खिलाफ लड़की को अगवा कर बलात्कार करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही लड़की का मेडिकल कराने के बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द ही कर दिया गया। सुभाषनगर पुलिस ने न ही लड़की के अदालत में बयान दर्ज कराए और न ही आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की। एसओ सतीश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


... तो कहीं छात्रा के साथ न हो जाए अनहोनी
दूसरे धर्म के लड़के के साथ चले जाने पर छात्रा के परिवार की काफी बदनामी हुई है। मां के मुताबिक बदनामी की वजह से लड़की के पिता और उसका भाई उसकी जान के दुश्मन बने बैठे हैं। फिर भी सुभाषनगर पुलिस ने बिना अदालत की अनुमति के लड़की को उसके घर भेजकर उसकी जान खतरे में डाल दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की लापरवाही से सिरौली में हो चुकी है घटना
पिछले दिनों सिरौली के युवक युवती घर छोड़कर चले गए थे। लड़की पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस लड़की और लड़के को पकड़कर थाने ले आई थी, लेकिन सिरौली पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर लड़की को उसके परिवार वालों को सौंप दिया था और लड़के को छोड़ दिया था। इसके बाद लड़की पक्ष ने लड़के की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed