फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hundreds took to the streets to protest against the UGC Act; tensions flared following a scuffle between the Station House Officer (SHO) and a youth leader.

Hapur News: यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, थानाध्यक्ष और युवा नेता में खींचतान से गरमाया माहौल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hundreds took to the streets to protest against the UGC Act; tensions flared following a scuffle between the Station House Officer (SHO) and a youth leader.
डहरा कुटी पर बहादुरगढ़ थाने के बाहर जमा भीड़ को समझाते कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर/ बहादुरगढ़। यूजीसी एक्ट के विरोध में बुधवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में डहराकुटी में शुरू हुआ प्रदर्शन पुलिस के रोकने पर उग्र हो गया। गांव डहराकुटी चौराहे से निकले सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को बहादुरगढ़ थाने पर रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और खींचतान हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा नेता अवनीश चौहान को थाने ले जाने के प्रयास के दौरान स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने के कारण बहादुरगढ़ थाने पर मौजूद पुलिस बल उन्हें आगे बढ़ने से रोक नहीं सका। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी दिल्ली जाने पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस पीछे-पीछे चलती रही और प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी गढ़ कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तो नेशनल हाईवे पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। वहां भी काफी देर तक नोकझोंक चलती रही। प्रदर्शनकारी दिल्ली जाने की मांग पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसील मुख्यालय की ओर रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के जखैड़ा, सदरपुर, भदस्याना, आलमनगर, सालारपुर, कटीरा और चांदनेर समेत कई गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोग तहसील मुख्यालय पर एकत्र हो गए। यहां यूजीसी एक्ट के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया।
प्रदर्शन में 300 से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही गई। इस मौके पर सुरेंद्र चौहान, डॉ. सुमित चौहान, मनोज, रविंद्र, राजू, संजय, राहुल, शिवकुमार, सचिन, लिमेश, दीप, पुलकित, अंकित, मयंक, भोजवीर सिंह, मनीष ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


सीओ और तीन थानों की पुलिस भी नहीं रोक सकी

प्रदर्शन के दौरान बहादुरगढ़ थाने पर सीओ राहुल यादव, गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, सिंभावली थाना प्रभारी अरविंद चौधरी, बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव की पुलिस टीम की मौजूदगी के बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बावजूद इसके बहादुरगढ़ थाना से इतनी पुलिस की संख्या को छोड़ते हुए सभी प्रदर्शनकारी तहसील मुख्यालय पहुंच गए। वहीं, तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का एलान किया।





यूजीसी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी तहसील मुख्यालय पहुंच गए हैं। कई बार समझाया गया, ज्ञापन लेने की बात कहकर वापस जाने की बात कही लेकिन कुछ लोग तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए हैं। खुफिया विभाग और पुलिस टीम से निगरानी कराई जा रही है। फिलहाल मामला शांत है। - राहुल यादव, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed