{"_id":"6a8f27692bb33a63390435f5","slug":"three-accused-arrested-for-cyber-fraud-under-the-pretext-of-arranging-loans-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163720-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 26 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से बैंक खाते हासिल करते थे। इसके बाद सहयोगियों के साथ मिलकर उन खातों में गेमिंग व सट्टा ऐप से जुड़ी रकम ट्रांसफर कराने का आरोप है। पुलिस को आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम, दो चेकबुक और सात हजार रुपये मिले हैं।
दोस्तपुर के मदनपुर कला निवासी इंद्रजीत वर्मा के बेटे रवि कुमार ने फेसबुक पर मिले लिंक के जरिये मोबाइल फोन बुक किया था। आरोप है कि 16 मार्च 2025 को डिलीवरी के नाम पर साइबर ठग ने उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा था। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक कर लिया गया। उसके बैंक खाते से कई बार में कुल 54,597 रुपये निकाल लिए गए।
साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने उन बैंक खातों की पड़ताल की, जिनमें रवि कुमार से ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक व्यक्ति को लोन का झांसा देकर उसका बैंक खाता लिया था। आरोपियों ने सहयोगियों के साथ मिलकर बाहरी कंपनियों की मदद से खाते में विभिन्न संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी रकम का लेन-देन कराया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जांच में जिस बैंक खाते का इस्तेमाल सामने आया, उसके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज मिली हैं। साइबर थाने की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए धम्मौर के बहरौली, कुतुबपुर निवासी धीरज कुमार पांडेय, दोस्तपुर के सहसमलपुर, दुल्लापुर निवासी आनंद राज वर्मा व जयसिंहपुर के डोमनपुर, बगियागांव चौराहा निवासी शैलेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया साइबर थाने की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।