{"_id":"6a8f29291f055c4aa8035e9d","slug":"car-overturns-after-hitting-divider-five-injured-including-a-child-kasganj-news-c-25-agr1013-1143535-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बच्चे समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बच्चे समेत पांच घायल
विज्ञापन
जट्टारी। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कुराना स्थित डीआरजी कॉलेज के पास बुधवार की शाम एक डग्गेमार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में दंपती और उनके दो मासूम बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
कासगंज के थाना मोहनपुर क्षेत्र के गांव बादमपुर निवासी हरकेश (23) पत्नी गीता, चार वर्षीय बेटे ध्रुव और तीन वर्षीय बेटे जय के साथ रक्षाबंधन पर भिवाड़ी से गांव लौट रहा था। इको में अन्य यात्री भी सवार थे। कुराना के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हरकेश, गीता, दोनों बच्चे और यात्री ज्ञानप्रकाश घायल हो गए। हरकेश का आरोप है कि चालक नशे में था और कार में करीब 15 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दुर्घटनाग्रस्त कार पुलिस के कब्जे में है।