फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Daughter also loses her life after father; she had been injured in a road accident

Bhadohi News: पिता के बाद बेटी की भी गई जान, सड़क दुर्घटना में थी घायल

Wed, 26 Aug 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Daughter also loses her life after father; she had been injured in a road accident
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर स्थित ओम पब्लिक स्कूल के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल मोनिका (20) की भी मौत हो गई। मंगलवार को उनके पिता बिहारी सोनकर (50) जान चली गई थी। मंगलवार को मिर्जापुर के चुनार के लाल दरवाजा वार्ड नंबर 1 निवासी बिहारी सोनकर (50) अपनी पुत्री मोनिका (20) की विदाई कराकर प्रयागराज से कार द्वारा घर लौट रहे थे। उनके साथ भतीजा सागर और चालक नसीम अहमद भी थे। किशुनदेवपुर स्थित ओम पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में बिहारी सोनकर की मौके के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं उनकी पुत्री मोनिका और भतीजा सागर को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि उपचार के दौरान मोनिका ने भी दम तोड़ दिया। एक दिन के भीतर पिता और पुत्री की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया कि मामले में ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed