{"_id":"6a8f29117f1bdc5e6b091c05","slug":"son-attacked-for-opposing-love-affair-gonda-news-c-100-1-brp1002-165076-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रेम संबंध के विरोध पर बेटे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रेम संबंध के विरोध पर बेटे पर किया हमला
Wed, 26 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ारे। क्षेत्र के बनकटवा साबरपुर में मंगलवार रात प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में पिता ने सो रहे बेटे पर धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की हालत नाजुक हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
बनकटवा साबरपुर निवासी तनवीर अहमद (22) बुधवार देर रात घर में सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसके पिता नसरुल्लाह ने धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी बभनजोत ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्राम प्रशासक निजामुद्दीन के अनुसार, तनवीर को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल की बहन रेहाना खातून का आरोप है कि उसके पिता का एक महिला से प्रेम संबंध है। इसको लेकर तनवीर और उसके पिता के बीच अक्सर विवाद होता था। बहन का आरोप है कि इसी विवाद से नाराज पिता ने रात में तनवीर को अकेले सोता देखकर उस पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि रेहाना की तहरीर पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।