{"_id":"6a8f29d60ac766b555085eac","slug":"action-taken-against-unauthorized-e-rickshaw-shops-fine-of-1-lakh-each-imposed-meerut-news-c-72-1-mct1011-158394-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ई-रिक्शा की अनधिकृत दुकानों पर कार्रवाई, एक-एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ई-रिक्शा की अनधिकृत दुकानों पर कार्रवाई, एक-एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ट्रेफिक पुलिस ने सड़क से अतिक्रमण भी हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में अनधिकृत रूप से ई-रिक्शा की बिक्री करने वालों के खिलाफ बुधवार को यातायात पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। एल-ब्लॉक चौराहे से हापुड़ अड्डा होते हुए बेगमपुल तक हुई कार्रवाई में ई-रिक्शा विक्रेताओं के दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का पालन नहीं मिलने पर दो दुकानों को बंद कराया गया और दोनों संचालकों को एक-एक लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस दिया गया।
एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव व एआरटीओ की संयुक्त टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। टीम ने ई-रिक्शा विक्रेताओं से सीआईआरटी प्रमाणपत्र, टेस्टिंग प्रमाणपत्र और बिक्री से संबंधित अन्य जरूरी वैधानिक अभिलेख मांगे। जांच के दौरान एल-ब्लॉक, हापुड़ रोड स्थित पार्टनरशिप ई-रिक्शा और वीएनआर दीवान की दुकानें अनधिकृत रूप से संचालित मिली। दोनों दुकानों को बंद कराया गया और संचालकों को एक-एक लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस जारी किया गया। अभियान के दौरान एल-ब्लॉक चौराहे से हापुड़ अड्डे तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और अन्य लोगों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इसके बाद टीम ने बेगमपुल चौराहे पर वाहनों की सघन चेकिंग की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब आधा दर्जन वाहनों के चालान किए गए। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में एक वाहन को नियमानुसार सीज कर दिया गया। एसपी यातायात का कहना है कि अतिक्रमण व चेकिंग अभियान रोजाना चलाया जाएगा।