फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The network of fraudsters extends to Rajasthan and Punjab.

Bareilly News: राजस्थान और पंजाब तक फैला है ठगों का नेटवर्क

Wed, 26 Aug 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The network of fraudsters extends to Rajasthan and Punjab.
बरेली। अग्निवीर भर्ती में मेडिकल परीक्षण में पास कराने के नाम पर ठगी का नेटवर्क दूसरे राजस्थान और पंजाब तक फैला है। एसपी सिटी मानुष परीक ने बताया कि आरोपी राजेश तिवारी के फोन की डिटेल से यह जानकारी मिली है। आरोपी की पंजाब के फिरोजपुर में सेना के एक हवलदार से फोन कॉल पर लंबी बातें हुई हैं। उसके पास से जबलपुर सैन्य मुख्यालय के नाम की मुहर भी मिली है जो संभवत: फर्जी प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी के मुताबिक, प्रादेशिक सेना, डाक सेवकों की भर्ती के कई नियुक्ति पत्र उसके पास से मिले हैं। बरेली के दो लोगों से मेडिकल में दोबारा पास कराने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, करीब 17 अन्य लोगों से ठगी का प्रमाण आरोपी के फोन से मिल रहा है। आरोपी इंटरनेट का भी मास्टर है। उसने चैट जीपीटी से कई बार जबलपुर सैन्य मुख्यालय के कागजों को बरेली मुख्यालय के कागजों में बदला है।
विज्ञापन

सेना में थे पिता तो सीखा फौजी रहन-सहन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से सुल्तानपुर जिले का निवासी है। उसके पिता सेना में हवलदार थे। बचपन से फौजियों का रहन सहन व बात करने का तरीका देख रहा है तो उसे भी फौज की नौकरी भाने लगी। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने जबलपुर में सैन्य भर्ती का प्रशिक्षण देने की कोचिंग खोल ली। उसने बताया कि वर्ष 2016 से वह ठगी के धंधे में है। लखनऊ में उसका प्रापर्टी का काम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed