फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buddha Purnima 2024 wishes will be fulfilled by worshiping Peepal tree

Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, पीपल की पूजा से पूर्ण होंगे मनोरथ

Tue, 21 May 2024 03:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 May 2024 03:48 PM IST
सार

बुद्ध पूर्णिमा वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार पूर्णिमा तिथि 22 मई को शाम 06:47 बजे से शुरू होगी जो 23 मई को शाम 7:22 बजे तक रहेगी। 

विज्ञापन
Buddha Purnima 2024 wishes will be fulfilled by worshiping Peepal tree
Buddha Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाख मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इसी दिन भगवान विष्णु का बुद्धावतार और कूर्मावतार हुआ था। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार पूर्णिमा तिथि 22 मई को शाम 06:47 बजे से शुरू होगी जो 23 मई को शाम 7:22 बजे तक व्याप्त रहेगी। उदयातिथि के अनुसार वैशाख पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


इस बार पूर्णिमा पर शिव योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा और वृषभ राशि में सूर्य ,बृहस्पति और शुक्र त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। यह सभी मंगलकारी संयोग बेहद शुभ माने जाते हैं। इस दिन किए गए दान-पुण्य का कई गुना फल प्राप्त होगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। पितृ दोष से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


युवक के बाद युवती ने भी तोड़ा दम: वीडियो कॉल पर बात करते-करते लगा लिया मौत को गले, यह थी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर किसी ऐसे मंदिर जाएं, जहां पीपल हो। पीपल की जड़ में जल, गाय का दूध चढ़ाएं। कुमकुम, चंदन अबीर, गुलाल, फूल आदि पूजन सामग्री चढ़ाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। पूजा के बाद पीपल की परिक्रमा करें। भगवान विष्णु की पूजा करें। जरूरतमंद लोगों को धन, अनाज आदि का दान करें। गाय को घास खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed