फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   love couple consumed poison both died in Budaun

युवक के बाद युवती ने भी तोड़ा दम: वीडियो कॉल पर बात करते-करते लगा लिया मौत को गले, यह थी वजह

Tue, 21 May 2024 11:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 May 2024 11:12 AM IST
सार

बदायूं में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। जहर खाने वाले युवक के बाद युवती की भी मौत हो गई। बताया जा रहा कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
love couple consumed poison both died in Budaun
अभिषेक और शिवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में वीडियो कॉलिंग पर बात करने के दौरान विषाक्त पदार्थ खाने वाले युवक के बाद युवती ने भी सोमवार सुबह उपचार के दौरान बरेली में दम तोड़ दिया। उसके शव का वहीं पोस्टमार्टम कराया गया। युवती के परिवार वालों का कहना है कि अगर युवक के परिवार वाले तैयार होते तो वह शादी भी कर देते, लेकिन वह उनकी क्षमता से ज्यादा दहेज मांग रहे थे, जिससे वह शादी नहीं कर सके और युवक-युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इलाके में चर्चा है कि युवक और युवती एक-दूसरे प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। इस बीच युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया था।  

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कुरऊ निवासी अभिषेक पटेल और शहर के नजदीकी गांव नगला शर्की निवासी शिवानी पटेल ने रविवार दोपहर वीडियो कॉलिंग पर बात करते-करते विषाक्त पदार्थ खा लिया था। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


शाम के समय युवक की मौत हो गई थी। उसके परिवार वाले शव को अपने घर ले गए थे। तब उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी थी। इधर, हालत देखकर परिवार वाले शिवानी को बरेली ले गए थे। उन्होंने उसको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रातभर उसका वेंटीलेटर पर उपचार चला। सोमवार सुबह करीब नौ बजे युवती की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप: युवक के घरवालों ने किया था शादी से इनकार 
दोपहर करीब तीन बजे उसके शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया। फिर शाम को लालपुल शमशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह युवती की मर्जी के खिलाफ नहीं थे, लेकिन युवक के ही परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया था। 

आरोप है कि अभिषेक के घरवाले उनकी क्षमता से ज्यादा दहेज मांग रहे थे। इससे उन्होंने युवती का दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। इस वजह से दोनों युवक-युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed