{"_id":"1-40598","slug":"Bareilly-40598-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी के डॉक्टर पर घूस लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डी के डॉक्टर पर घूस लेने का आरोप
Bareilly
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
- अस्पताल में आने वाले दलाल बदनाम करने की कोशिश कर रहे : डॉ. पाठक
सिटी रिपोर्टर
बरेली। जिला अस्पताल में हड्डी के डॉक्टर पर घूस लेने का आरोप लगाया गया है। सीएमएस को दिए शिकायती पत्र में गुलाबनगर के रहने वाले फारूख और उनकी पत्नी चंदा बी ने डॉक्टर पर चार हजार रुपये लेने का आरोप जड़ा है। सीएमएस ने शिकायत के आधार पर दो डॉक्टरों की जांच समिति बना दी है, जो मामले की जांच एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देगी। सीएमएस ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर पर कार्रवाई तय की जाएगी।
26 अप्रैल को गुलाबनगर की रहने वाली चंदा बी ने अपने पति फारूख को पैर में चोट लगने पर डॉ. केवी पाठक को दिखाने पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने एक्सरे कराया और एक हफ्ते बाद आठ हजार लेकर आने के लिए कहा। एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को चंदा बी इलाज कराने चार हजार रुपये लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने गुस्सा जाहिर करते हुए पर्चा फेंक दिया। इसी बीच समाज सेवा मंच के कार्यकर्ता आ गए और घूस लेने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे तो डॉक्टर चार हजार वापस कर वहां से खिसक गए। समाज सेवा के कार्यकर्ताओं के साथ चंदा बी अपने पति को लेकर सीएमएस के पास पहुंचीं और डॉक्टर पर घूस लेने का आरोप जड़ दिया। हालांकि, इसके पहले डॉक्टर ने उनके पैर का प्लास्टर चढ़ा दिया था और उसे दवाएं भी दे दी थीं। मगर, चंदा बी और समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने कहा कि डॉक्टर केवी पाठक पहले भी घूस मांगते रहे हैं। इसलिए इन्हें निलंबित कर दिया जाए।
सीएमएस डॉ. सुधांशु कुमार ने जांच कमेटी बना दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई डॉक्टर अस्पताल में घूस ले रहा है तो यह गंभीर मसला है। इसकी जांच होगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी पाठक ने कहा कि अस्पताल में दलालों का कब्जा हो गया है और वह मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने कोई घूस नहीं ली, हां कुछ लोगों ने मुझे रुपये देने की कोशिश की तो मैंने उन्हें डांट दिया। इसलिए वह शोर करने लगे। उनके बदतमीजी करने पर मैं ओपीडी से उठकर चला गया।