{"_id":"1-40596","slug":"Bareilly-40596-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे रोकने को कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे रोकने को कवायद शुरू
Bareilly
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राज्य परिवहन मुख्यालय का 18 मई तक अभियान चलाने का निर्देश
सिटी रिपोर्टर
बरेली। सड़कों पर हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ते जाने को शासन ने गंभीरता से लिया है। ओवरलोडिंग, वाहनों में फिटनेस की कमी, अंधाधुंध रफ्तार और शराब के नशे में ड्राइविंग जैसी वजहों को इसके लिए जिम्मेदार माना गया है। राज्य के परिवहन मुख्यालय ने इसे रोकने के लिए खास अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। यह अभियान सड़क परिवहन निगम और परिवहन विभाग दोनों ही स्तर पर चलेगा। इसके लिए संयुक्त टीमों का गठन किया जाएगा।
नेशनल और स्टेट हाईवे पर हुए हादसों में पिछले पंद्रह दिनों के ही अंदर तीस से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इसी वजह से शासन का ध्यान इस तरफ गया है। इसी सिलसिले में परिवहन मुख्यालय की ओर से तीन से 18 मई तक खास अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया है। इस अभियान के तहत न सिर्फ रोडवेज की बसों बल्कि प्राइवेट और डग्गामार वाहनों की भी चेकिंग की जाएगी। परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी होगी। परिवहन मुख्यालय ने नियमित रूप से इस अभियान की प्रगति आख्या भी भेजने का निर्देश दिया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस के निर्देश पर एआरएम संचालन एसपी सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया गया है।
पहले दिन अभियान में 12 चालान
परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर जिले में बृहस्पतिवार को अभियान का पहला दिन था। परिवहन विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग मार्गों पर चेकिंग कर 12 वाहनों का चालान किया। इनमें ज्यादातर वाहन ओवर लोड थे। डग्गामार वाहन चलाने वाले लोगों में इस अभियान की वजह से अफरा तफरी का माहौल रहा। एआरएम संचालन एसपी सिंह ने बताया कि 18 मई तक अभियान लगातार जारी रहेगा।