फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two locations theft

दो स्थानों पर चोरी

Fri, 20 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two locations theft

बांदा/बिसंडा। शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार का

विज्ञापन
पुरवा में चोर कुंडी तोड़कर लगभग एक लाख रुपये के जेवर ले उड़े। पीड़ित तुलसीराम राजपूत पुत्र बिहारी ने बताया कि गुरुवार की रात घर के सभी लोग एक कमरे में सो रहे थे।

दूसरे कमरे में ताला बंद था। रात को चोर दीवार फांदकर घर में कूद गए और कमरे की कुंडी तोड़कर पुत्री के लगभग एक लाख रुपये के जेवर ले उड़े।

चोरों ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। पड़ोसियों के मकान की भी कुंडियां बाहर से बंद थीं। घटना की सूचना कालूकुआं चौकी पुलिस को दी गई। एक कांस्टेबल ने घटनास्थल के निरीक्षण की रस्म अदायगी की।

उधर, बिसंडा थाने के मिलाथू गांव में संत किशोर पुत्र मोतीलाल पटेल गुरुवार की रात घर में सोया था। परिवार के अन्य लोग बाहर गए थे।

रात में चोर ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और बक्से का तोल तोड़कर दो हजार रुपये नकद और जरूरी कागजात ले गए। उसने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed