फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मायके न भेजने पर पत्नी ने खुद को जिंदा फूंका

मायके न भेजने पर पत्नी ने खुद को जिंदा फूंका

Tue, 02 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मायके न भेजने पर पत्नी ने खुद को जिंदा फूंका
बांदा। मायके जाने की जिद पूरी न होने पर युवती ने ससुराल में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिला अस्पताल में कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। बचाने में पति व सास भी बुरी तरह झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घटना में खौलते तेल की कढ़ाई में गिरकर युवती समेत दो झुलस गए।
विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बे में दिनेश की पत्नी कुंती (28) ने मंगलवार की सुबह आग लगा ली। बचाने में पति दिनेश (30) व सास बच्ची (50) पत्नी सियाराम भी झुलस गए। परिवार के सदस्यों ने पड़ोसियों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर बाद कुंती ने दम तोड़ दिया। पति ने बताया कि वह गुजरात में मजदूरी करता है। कुंती मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने फिलहाल जाने से मना कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर आग लगा ली।
विज्ञापन


दूसरी घटना में शहर के शंभू नगर निवासी गुड़िया (25) पत्नी नरेंद्र गुप्ता अपने बाबा की श्राद्ध में शामिल होने के लिए गहबरा (छतरपुर) मध्य प्रदेश गई थी। मंगलवार की सुबह वहां खौलते हुए तेल की कढ़ाई में गिरकर झुलस गई। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बेगमपुर मसुरी निवासी बेनी माधव (50) पुत्र छोटा गांव में ही रिश्तेदारों के घर पर श्राद्ध में कढ़ाई में पूड़ी बना रहा था। तभी कढ़ाई में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed