फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जवाब न देने पर चार शिक्षकों को किया गया निलंबित

जवाब न देने पर चार शिक्षकों को किया गया निलंबित

Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
जवाब न देने पर चार शिक्षकों को किया गया निलंबित
जवाब न देने पर चार शिक्षक निलंबित
विज्ञापन


बलरामपुर। पदीय दायित्व का निर्वहन न करने तथा जवाब न देने पर चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। चारों से बेसिक शिक्षा महकमा ने स्कूल से नदारद रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया था। निलंबित शिक्षकों को ब्लॉक संसाधन केंद्रों से संबद्ध कर दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारियों से 15 दिन में शिक्षकों के खिलाफ जांच आख्या तलब की गई है।
बीएसए रमेश यादव ने सोमवार को बताया कि उन्होंने 13 अक्तूबर को 18 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उतरौला शिक्षाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहादुरापुर प्रथम व द्वितीय में ताला लटकता पाया गया।
विज्ञापन


स्कूल में तैनात शिक्षक बृजेश कुमार तिवारी व पंकज श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय बहादुरापुर द्वितीय की शिक्षिका कुसुम पांडेय व प्राची गोस्वामी का वेतन रोकते हुए सात दिन में जवाब तलब किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चारों शिक्षकों के समय से जवाब न मिलने पर तत्काल प्रभाव से पदीय दायित्वों के निर्वहन में रुचि न लेने, बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के स्कूल से गायब रहने, बाल अधिकारों का हनन करने व विभाग की छवि खराब करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।


सभी शिक्षकों को ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्ध कर दिया गया है। कुसुम पांडेय व प्राची गोस्वामी के खिलाफ बीईओ शिवपुरा मो. हनीफ को और बृजेश कुमार तिवारी व पंकज श्रीवास्तव के खिलाफ बीईओ रेहरा बाजार मनीराम को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed