फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मृतक के नाम मजदूरी का भुगतान, सहायक लेखाकार समेत पांच पर मुकदमा

मृतक के नाम मजदूरी का भुगतान, सहायक लेखाकार समेत पांच पर मुकदमा

Sat, 27 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मृतक के नाम मजदूरी का भुगतान, सहायक लेखाकार समेत पांच पर मुकदमा
बैरिया। विकास खंड क्षेत्र के दुर्जनपुर में एक ऐसे व्यक्ति के नाम से भुगतान हो गया जिसकी मौत हो चुकी है। मृतक जॉब कार्डधारक पशुपति गोंड के नाम पर 4176 रुपये का भुगतान हुआ है। खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार की तहरीर पर बैरिया थाना में तत्कालीन सचिव बृजलाल वर्मा, सहायक लेखाकार वीरेंद्र राम, लेखा सहायक विनोद वर्मा, कंप्यूटर आपरेटर प्रमोद यादव व तत्कालीन बैरिया प्रधान शांति देवी सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार की मानें तो दुर्जनपुर गांव के मृतक जॉब कार्डधारक के नाम पर वर्ष 2016-17 में किए भुगतान की शिकायत मनरेगा के उपायुक्त के यहां पहुंची थी और उन्होंने जांच के बाद दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश बीडीओ को दिया था। जबकि मामले में कारण बताओ नोटिस के जवाब में तत्कालीन सचिव बृजलाल वर्मा ने बताया था कि काम करने के लिए कार्यालय से मस्टर रोल जारी होने के बाद मजदूरों की हाजिरी भरते समय यह देखा गया कि उक्त मजदूर की मृत्यु हो चुकी है। संज्ञान में आने के बाद मृतक मजदूर को मेरे द्वारा गैरहाजिर दिखाकर भुगतान के लिए डिमांड नहीं किया गया, बावजूद कार्यालय द्वारा मृतक मजदूर को भुगतान किया गया। मनरेगा नियमों को देखें तो सचिव द्वारा मजदूरों की डिमांड करने के बाद एपीओ द्वारा भुगतान के लिए विवरण तैयार कर बीडीओ के सामने प्रस्तुत किया जाता है और इसके बीडीओ के डिजिटल हस्ताक्षर से ही मजदूरों की मजदूरी उनके खाते में जाता है। ऐसे यह भी सवाल उठ रहा है कि सचिव व प्रधान द्वारा मजदूरी भुगतान को बिना मांग किए मजदूरी का भुगतान कैसे कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed