फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दीवाली पर मिलावट की मार कहीं कर न दे बीमार

दीवाली पर मिलावट की मार कहीं कर न दे बीमार

Tue, 10 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
दीवाली पर मिलावट की मार कहीं कर न दे बीमार
बलिया। त्योहारों पर मिठाई खरीदें लेकिन संभलकर, थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। अगर आप इस दीपावली में बाजार से मिठाई खरीदने वाले हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि बाजार में मिठाइयों में मिलावटखोरी जमकर हो रही है, यह मिठाई आपकी जान भी ले सकती है। इसके लिए सतर्कता और जागरूकता अत्यंत ही आवश्यक है। दीपावली और अन्य त्योहारों के समय मिठाईयों की मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर मिलावटखोर, मावे व मिठाईयों में मिलावट करके उसकी मात्रा तो बढ़ा देते हैं, लेकिन उसकी गुणवत्ता पूरी तरह से खत्म हो जाती है। नतीजतन लोग गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। मिठाईयां बनाने के लिए दूध, मावे और घी की आवश्यकता होती है, जिसकी मांग सबसे ज्यादा होती है। लेकिन खपत बढ़ाने के लिए मिलावटखोर इन उत्पादों को सोडा, डिटरजेंट, कास्टिक सोडा, यूरिया के प्रयोग से तैयार करके बाजार में बेचते हैं, जिसके दुष्परिणाम व्यक्ति की स्वास्थ्य समस्याओं के रूप में सामने आते हैं। त्योहार के समय यह मिलावट बढ़ जाती है, क्योंकि दूध, मावे की मांग काफी होती है और इससे व्यापारियों को मुनाफा होता है। यही कारण है कि मिलावटखोरों द्वारा सिंथेटिक दूध, मावा और अन्य सामान धड़ल्ले से तैयार किया जाता है। मिलावटी मिठाईयों को सस्ते और हानिकारक रंगों का इस्तेमाल कर, बाजार में इतना सजाकर और आकर्षक बनाकर बेचा जाता है, कि उसके नकारात्मक परिणामों को जाने बिना आप उसे खरीदकर घर ले आते हैं, और बच्चे व परिवार के सभी लोग उसे मजे से खाते भी हैं। व्यापार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण मिलावट हर जगह देखने को मिलती है। कहीं दूध में पानी की मिलावट होती है, तो कहीं मसालों में रंगों की मिलावट। खाने की चीजों में यह मिलावट हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करती है। इससे बचने के लिए मिलावट का पता लगाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed