फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father-in-law critically injured in shovel attack following domestic dispute in Ratanpuri.

Muzaffarnagar News: रतनपुरी में घरेलू विवाद में फावड़े से हमला, ससुर गंभीर घायल

Fri, 28 Aug 2026 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law critically injured in shovel attack following domestic dispute in Ratanpuri.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव निवासी छतरपाल अपने दामाद रवि के घर मारपीट के विवाद में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
वंशिका की शादी फरवरी 2025 में रतनपुरी निवासी रवि से हुई थी। शुक्रवार सुबह वंशिका ने अपने पिता छतरपाल को फोन कर पति रवि द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही छतरपाल अपने भतीजे सोमवीर और बहनोई रितिक के साथ रतनपुरी स्थित रवि के घर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बेटी के साथ मारपीट के संबंध में रवि से बात करनी चाही, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते-ही-देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रवि ने अपने पक्ष के लोगों के साथ मिलकर छतरपाल और सोमवीर पर हमला किया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने छतरपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। सोमवीर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed