{"_id":"5d03cf618ebc3e46b33c61ae","slug":"15605307744-ballia-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में फायर, महिला समेत नौ लोग गंभीर रुप से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में फायर, महिला समेत नौ लोग गंभीर रुप से जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के उभांव गांव में गुरुवार की रात बारात में आक्रेस्टा के दौरान मारपीट के बाद शरारती तत्वों ने तमंचे से फायरिंग की। इस दौरान पथराव भी हुआ। इस दौरान गोली, छर्रा और ईंट लगने से लगने से एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने 11 नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
उभांव ग्राम में मुन्ना राजभर के पुत्री की शादी के लिए सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई ग्राम से बारात आई थी। द्वारपूजा और जयमाला कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर के पीछे मैदान में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर गांव के कुछ मनबढ़ दबंग युवकों ने बवाल शुरू कर दिया जिससे मारपीट होने लगी। कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। इसके कुछ देर के बाद कुछ मनबढ़ युवक विवाह स्थल पर पहुंच कर तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया जिससे भगदड़ मच गई। फायरिंग के दौरान गोली और छर्रा लगने से छेदीलाल (40), धनेश कुमार (34), गोरख राजभर (52), जितेंद्र (22), कमलेश (28), मिंटू(21), उमेश राजभर (34) और ईंट के चोट से हेरा फातमा (23) पुत्री इसरार गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों और डायल 100 पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंद्रासन राजभर की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई है।
उभांव में बारात के दौरान गांव के ही मनबढ़ दबंग : युवकों ने न सिर्फ करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया, बल्कि भगदड़ में महिलाओं के शरीर से आभूषण छीन डाले। इनमें श्यामा पत्नी मुन्ना के गले से मंगलसूत्र, सिंधु पुत्री रामचंद्र का मांगटीका, मंगलसूत्र, कान का बाला, चांदमुनी पत्नी रामनाथ का मंगलसूत्र, सावित्री के कनफूल को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा।