प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चोरियां: लगे हैं 50 सीसीटीवी, चोर कैमरे में कैद फिर भी पुलिस के हाथ खाली; गुस्सा
शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर करीब 50 सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन के भीतर ई-रिक्शा, बाइक और घर में चोरी की वारदातें हुईं। कई मामलों में चोर कैमरों में कैद भी हुए, लेकिन पुलिस अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में 50 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फिर भी चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से जुड़े सुराग भी मिले हैं, लेकिन पीड़ित अब भी अपनी संपत्ति की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस के जल्द खुलासे के दावे के बीच पीड़ितों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है।
शहर के व्यस्त मार्ग विशुनीपुर में ल 29 अगस्त की सुबह सड़क किनारे खड़ा ई-रिक्शा चोरी हो गया। शुक्लछपरा निवासी अर्जुन प्रसाद सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।धर्मशाला के गेट के ईरिक्शा खड़ा किया और बाजार चले गए। लौटे तो ई-रिक्शा गायब था। सीसीटीवी में एक अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा लेकर जाता साफ दिखाई दिया। वाहन ही उनकी कमाई का मुख्य साधन था। ऐसे में ई-रिक्शा चोरी होने के बाद परिवार की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
केस 1 : महिला अस्पताल रोड में रामनिवास सिंह की बाइक 26 अगस्त को दोपहर में चोरी हो गई। बाइक चोरी करते समय चोर की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके बावजूद बाइक की बरामदगी नहीं हो सकी है।
केस 2 : निवासी अविनाश सिंह रक्षाबंधन पर परिवार के साथ दिल्ली गए थे। 30 अगस्त की शाम पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी की सूचना दी। उनके चाचा उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दरवाजा तोड़कर ऊपर के कमरे में रखी आलमारी से सोने के सामान चोरी कर लिए गए हैं। सूचना पर डायल 112 और चंद्रशेखर नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
दिल्ली से लौटने के बाद अविनाश ने चोरी हुए सामान की सूची पुलिस को सौंपी। घर में हुई चोरी ने परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक सदमे में डाल दिया है। अब परिवार की निगाहें पुलिस की जांच और चोरी गए सामान की बरामदगी पर टिकी हैं। इस बाबत कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें घटनाओं के खुलासे में लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।