फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Swachhata Pakhwada' (Cleanliness Fortnight) will be observed in schools until September 5.

Ballia News: 5 सितंबर तक स्कूलों में मनाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा

Fri, 04 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
'Swachhata Pakhwada' (Cleanliness Fortnight) will be observed in schools until September 5.
इंदरपुर। इंदरपुर। परिषदीय, मान्यता प्राप्त और माध्यमिक विद्यालयों में 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा, जबकि 1 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान-6 चलाया जाएगा। अभियान के पहले दिन सभी स्कूलों में स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी तथा शिक्षकों द्वारा पानी, शौचालय और हैंडवाश की सुविधाओं का निरीक्षण कर उनकी मरम्मत की योजना बनाई गई है। पहले सप्ताह में एसएमसी और पीटीए की बैठकें कर हाथ धोने, मास्क और सामाजिक दूरी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान निबंध, स्लोगन, कविता, पेंटिंग, भाषण, क्विज, मॉडल प्रतियोगिता के साथ ही साफ-सुथरे परिसर और स्वच्छ शौचालय की प्रतियोगिताएं होंगी। स्वच्छता संदेशों को वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ विद्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके तहत टूटा फर्नीचर, खराब वाहन, अनुपयोगी सामान और यूज्ड मास्क जैसे कबाड़ को नियमानुसार हटाया जाएगा तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। शिक्षक और छात्र परिवार व समुदाय में स्वच्छता पखवाड़ा का प्रचार कर ''रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल'' के बारे में जागरूकता फैलाएंगे तथा रोज उपयोग आने वाली जगहों की सफाई और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed