फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   woman injured after being beaten by tantric succumbed to her injuries during treatment In Bahraich

UP News: तांत्रिक की पिटाई से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, भूत उतारने की बात कहकर डंडे से पीटा था

Fri, 15 May 2026 07:44 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 07:44 PM IST
सार

बहराइच में तांत्रिक की पिटाई से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भूत उतारने की बात कहकर उसे डंडे से पीटा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
woman injured after being beaten by tantric succumbed to her injuries during treatment In Bahraich
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के बहराइच में नानपारा के लखैया कलां गांव में झाड़फूंक के नाम पर एक महिला के साथ हुई बर्बरता ने उसकी जान ले ली। बुखार से पीड़ित महिला को पहले झोलाछाप के पास और फिर तांत्रिक के पास ले जाया गया। वहां भूत भगाने के नाम पर उसकी डंडों से पिटाई की गई। गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर किया गया। महिला ने इलाज के दौरान बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव निवासी सुमित्रा (40) कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। परिजनों ने चार दिन पहले कमचियारा गांव के एक झोलाछाप से इलाज कराया, लेकिन आराम न मिलने पर झोलाछाप की सलाह पर महिला को परिजन झाड़फूंक के लिए एक तांत्रिक के पास ले गए।

विज्ञापन

महिला की डंडों से जमकर पिटाई की थी

पति शत्रोहन का कहना है कि शनिवार को वह बीमार पत्नी को तांत्रिक के पास छोड़कर कुछ देर के लिए चला गया। इसी दौरान तांत्रिक ने भूत का साया बताते हुए कथित तौर पर ‘भूत उतारने’ के नाम पर महिला की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जब पति वापस लौटा तो सुमित्रा अचेत अवस्था में पड़ी मिली। तांत्रिक ने होश आने तक महिला को मजार के पास रखने की बात कही, जिसके बाद पति पूरी रात पत्नी के साथ वहीं बैठा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तक हालत में सुधार न होने पर परिजन महिला को एंबुलेंस से सीएचसी नानपारा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज से भी उसे लखनऊ भेजा गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

आरोपी तांत्रिक की हो रही तलाश

सीओ नानपारा पहुप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामला चार दिन पुराना है। परिजनों की शिकायत पर तांत्रिक द्वारा पिटाई करने का मामला पहले दर्ज कर लिया गया था। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।आरोपी तांत्रिक की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed