{"_id":"6aaade84e6ff1705550d9c9e","slug":"15-roads-in-jarwal-to-be-improved-at-a-cost-of-106-crore-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-156896-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जरवल में 1.06 करोड़ से संवरेंगी 15 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जरवल में 1.06 करोड़ से संवरेंगी 15 सड़कें
विज्ञापन
जरवलरोड। नगर पंचायत जरवल के 13 वार्डों में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 1.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत 15 स्थानों पर सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कें बनाई और मरम्मत की जाएंगी। साथ ही नालियों का निर्माण और मरम्मत भी होगी। नगर पंचायत की ओर से इन विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इन कार्यों से नगर के कई मोहल्लों के जर्जर और खराब रास्तों की तस्वीर बदलेगी। सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम होगा, वहीं नालियों के निर्माण और मरम्मत से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। खास बात यह है कि योजना में मुख्य मार्गों के साथ मोहल्लों के अंदरूनी रास्तों को भी शामिल किया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीमा बानो ने बताया कि 13 वार्डों में 15 स्थानों पर करीब 1.06 करोड़ रुपये से सड़क और नाली से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। तैयार कार्ययोजना में सबसे अधिक जोर सड़क के साथ जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर है। इससे मोहल्लों से मुख्य मार्ग, बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन
मोहल्ले के रास्ते भी मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे
अधिशासी अधिकारी खुशबू यादव ने बताया कि इन परियोजनाओं से लोगों को सड़क के साथ जलनिकासी की सुविधा भी मिलेगी। बारिश में जिन रास्तों पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है, वहां पक्की सड़क और नाली बनने के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद है। मोहल्लों के अंदरूनी रास्ते भी मुख्य मार्गों से बेहतर तरीके से जुड़ेंगे।
इन वार्डों में होंगे यह प्रमुख काम
कटरा दक्षिणी : वार्ड नौ में बच्छन के घर से राशिद के घर तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी।
मासूकनगर : वार्ड 12 में मुबीन पान वाले के घर से मुशीर के घर तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत होगी। मिज्जन के घर से मुबीन पान वाले के घर तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क बनेगी।
कटरा उत्तरी : वार्ड 13 में मास्टर किराना से रफीक रायनी के मकान तक और डॉ. फारूक से छोटे रायनी के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत होगी। इसी वार्ड में यासीन बशर के मकान से चुन्नू कुरैशी के मकान तक भी नाली और इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। अहमदशाहनगर : नसरुद्दीन के घर से ढंगा के खेत तक नाली और इंटरलॉकिंग का काम होगा। मजीद के घर से बच्चाराम के घर तक तथा इलियास के प्लाट से साइमुन के मकान तक सीसी रोड बनाई जाएगी।
चौक वार्ड सात : बद्रीशाह स्कूल से आशिक अली के घर तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत होगी। लालजी के मकान से सीसी रोड तक नाली और सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
तकिया वार्ड 10 : सलीम रायनी की दुकान से बरकत के घर होते हुए इमरान रायनी की दुकान तक नाली की मरम्मत और सीसी रोड का काम होगा।
अग्रवाल वार्ड छह : चल्लू मनिहार के घर से नग्गू चौहान के घर तक नाली व सीसी रोड बनाई जाएगी।
बाजदारी वार्ड चार : चोलिया के मकान से ईस कुरैशी के मकान तक नाली व सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
सराय वार्ड एक : हाजी बदरूल की दुकान से नसीम की दुकान तक नाली और इंटरलॉकिंग का काम होगा।