फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Path cleared for payment of sugarcane arrears by Chilwariya mill.

Bahraich News: चिलवरिया मिल के बकाया गन्ना भुगतान का रास्ता साफ

Wed, 16 Sep 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for payment of sugarcane arrears by Chilwariya mill.
बहराइच। चिलवरिया चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है। बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ल ने किसानों को बताया कि बकाया भुगतान से जुड़े मामले में न्यायालय का निर्णय आ गया है। न्यायालय ने किसानों के 100 प्रतिशत भुगतान पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीओसी के गठन का रास्ता भी साफ हो गया है। विभाग को उम्मीद है कि अक्तूबर के बाद किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान मिल सकेगा।
विज्ञापन

किसान दिवस की अध्यक्षता उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने की। इसमें किसानों ने गन्ना भुगतान, दुग्ध मूल्य और पेयजल समेत विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। पयागपुर के प्रगतिशील किसान हरिशरण सिंह त्रिकोलिया ने डेयरी किसानों के बकाया दुग्ध मूल्य का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं चित्तौरा विकासखंड के रसूलीचक में बनी पानी की टंकी से जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत भी किसानों ने की। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि न्यायालय के निर्णय के बाद 100 प्रतिशत भुगतान पर विचार की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। इसके बाद सीओसी गठन की कार्रवाई भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed