फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Social Welfare Department will make hands of 594 couples yellow

Bahraich News: 594 जोड़ों के हाथ पीले कराएगा समाज कल्याण विभाग

Tue, 25 Jun 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 25 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Social Welfare Department will make hands of 594 couples yellow
श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 594 जोड़ों का हाथ पीला कराएगा। इसके लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। डीएम ने इसके लिए नगर निकायों सहित विकासखंड वार लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं का हाथ पीला कराने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रही है। इसके तहत जिले को 594 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य दिया गया। योजना का लाभ लेने के लिए वर व वधू को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि आवेदक को आय व जाति प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, वर व वधू का आधार कार्ड, फोटो व कन्या के हस्ताक्षर बेवसाइट पर अपलोड करने होंगे। विवाह के समय प्रति जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च होगा। इसमें से 35 हजार कन्या के खाते में जबकि 10 हजार रुपये गृहस्थी के सामान के लिए उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। साथ ही छह हजार रुपये विवाह कार्यक्रम पर भी खर्च होंगे।
विज्ञापन





इनको मिला इतना लक्ष्य

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत जिले को 594 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला है। इसमें से हरिहरपुररानी, गिलौला, इकौना, सिरसिया व जमुनहा को 110-110 जोडों का लक्ष्य मिला है। जबकि नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना को 22-22 जोड़ों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य निर्धारण के साथ ही सभी को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृतिका शर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed