फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shreya in high school and Aryan in intermediate were district toppers.

Bahraich News: हाईस्कूल में श्रेया व इंटर में आर्यन रहे जिला टॉपर

Mon, 13 May 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 13 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shreya in high school and Aryan in intermediate were district toppers.
बहराइच में सोमवार को परिणाम आने के बाद जश्न मनाते छात्र-छात्राएं। -संवाद
- सीबीएसई परीक्षा : गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की है श्रेया, बुद्धा पब्लिक स्कूल के हैं आर्यन
विज्ञापन

- शत-प्रतिशत रहा जिले का रिजल्ट, छात्रों के खिले चेहरे
- शिक्षकों व अभिभावकों ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर दीं शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी बहराइच। सीबीएसई का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। जिले में शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। हाईस्कूल में श्रेया सिंह व इंटरमीडिएट में आर्यन वर्मा ने जिला टॉप किया है। मेधावियों की इस सफलता पर शिक्षकों व अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया, नवोदय विद्यालय, पॉयनियर ग्रुप ऑफ स्कूल्स, बुद्धा पब्लिक स्कूल सीबीएसई के तहत संचालित किए जा रहे हैं। सोमवार को आए परीक्षा परिणाम में बुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट में आर्यन वर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। इसी स्कूल की समृद्धि सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे व सेठ एमआर जयपुरिया की छात्रा अदिति प्रोद्दार ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। इसी स्कूल की कुमकुम सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सेठ एमआर जयपुरिया की छात्रा अनुष्का सक्सेना 96.33 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर बुद्धा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनुजा हितैषी तथा अभिभावकों ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर आशीष प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं आर्यन
आर्यन वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम तथा माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग को प्रदान दिया है। उनका कहना है कि वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed