फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Procession organized on Valmiki Jayanti

बाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

Sun, 13 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Procession organized on Valmiki Jayanti
कैसरगंज में रविवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती पर आरती करते कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बाल्मीकि जयंती के मौके पर नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी शोभायात्रा निकाली गई। यात्राओं का जगह-जगह बाल्मीकि समाज के लोगों ने स्वागत किया। कैसरगंज में यात्रा का कैबिनेट मंत्री ने स्वागत किया। बाल्मीकि मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

बाल्मीकिजयंती के अवसर पर नगर के मोहल्ला बड़ीहाट स्थित बाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा रविवार की शाम निकाली गई। बाल्मीकिमंदिर से निकलकर शोभा यात्रा मोहल्ला बड़ीहाट होते हुए पीपल चौराहा, घंटाघर, छोटी बाजार आदि मार्गों से होकर गुजरी। पुन: मंदिर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई।
विज्ञापन

बाल्मीकि मंदिर में समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की। जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी किया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष रमेशचंद्र चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथुन वाल्मीकि और महामंत्री राजू वाल्मीकि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा में श्री महर्षि बाल्मीकि नव युवक समिति की ओर से वाल्मीकि टोला स्थित वाल्मीकि शिव मंदिर से शाम चार बजे शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर क्षेेत्र का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। सोमवार को यहां भंडारे का आयोजन होगा। यात्रा के दौरान अध्यक्ष सानू बाल्मीकि, उपाध्यक्ष सुनील व प्रदीप बाल्मीकि, महामंत्री श्रवण बाल्मीकि, सागर, राहुल, आकाश आदि मौजूद रहे।

कैसरगंज में बाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। कैसरगंज के रामलीला मैदान में समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेंद्र देव सिंह व पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी ने महर्षि बाल्मीकिकी प्रतिमा व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, बुधसागर गुप्ता, जगदीश वाल्मीकि, मुकेश, रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed