{"_id":"65b6a7c727e919795007e864","slug":"practical-exam-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-109475-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीसीटीवी कैमरों के बिना कराई प्रयोगात्मक परीक्षा, होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीसीटीवी कैमरों के बिना कराई प्रयोगात्मक परीक्षा, होगा केस
Mon, 29 Jan 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में भी मनमानी की जा रही है। ऐसा एक मामला शनिवार को शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सामने आया।इस कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बिना ही परीक्षा कराई गई। जांच में इसका खुलासा होने पर डीआईओएस ने काॅलेज प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए दरगाह थाने में तहरीर दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के 297 विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा शनिवार से शुरू कराई गई है। यह परीक्षा एक फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड की तरफ से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। यह कैमरे प्रयोगात्मक परीक्षा से पहले चालू कराए जाने के निर्देश दिए गए।
कई विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा का शनिवार को डीआईओएस ने निरीक्षण किया। इस दौरान शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बिना भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जा रही थी। इसका खुलासा होने पर डीआईओएस ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाना दरगाह में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दरगाह हरेंद्र मिश्र ने बताया कि डीआईओएस ने तहरीर दी है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को बिना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हो रही थी। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ दरगाह थाने में तहरीर दी गई है। लापरवाही करने वाले केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-नरेंद्र देव, जिला विद्यालय निरीक्षक