फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police stopped the farewell of minor bride

Bahraich News: पुलिस ने रुकवाई नाबालिग दुल्हन की विदाई

Sun, 03 Mar 2024 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the farewell of minor bride
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक शादी थी। धूमधाम से शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और शुक्रवार की सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। इस दौरान अचानक पुलिस पहुंची तो सभी के होश फाख्ता हो गए। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक रचना कटियार ने बाल विवाह की बात कहते हुए विदाई रुकवा दी। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


रचना कटियार ने बताया कि शुक्रवार को महिला हेल्पलाइन लखनऊ से मटेरा थानाक्षेत्र के गांव में बाल विवाह की सूचना मिली थी। इसपर मटेरा पुलिस को सूचना देते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान लड़की के शैक्षिक अभिलेखों में उसकी उम्र 18 वर्ष से कम मिली, जिसके बाद उसकी विदाई रुकवा दी गई। साथ ही 18 साल पूरे होने पर ही विदाई करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि लड़के की उम्र भी 21 वर्ष से कम लग रही थी। उन्होंने बताया कि लड़की के मां-बाप ने लिखित में दिया है कि अगर 18 वर्ष से पूर्व विदाई होती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मटेरा थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि वन स्टाप सेंटर की शिकायत पर विदाई रुकवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed