फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard trapped in cage; had caused panic for a month

Bahraich News: तेंदुआ पिंजरे में कैद, एक माह से थी दहशत

Wed, 16 Sep 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in cage; had caused panic for a month
मिहींपुरवा में चिकमंडी आबादी के पास पिंजरे में कैद तेंदुआ।
मिहींपुरवा (बहराइच)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के आबादी क्षेत्र में करीब एक माह से दहशत का सबब बना तेंदुआ मंगलवार तड़के आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। वार्ड नंबर छह की चिक मंडी और सिंचाई कॉलोनी में लगातार तेंदुए की आवाजाही से लोग भयभीत थे। आबादी क्षेत्र के आसपास तेंदुए के घूमने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए के आने-जाने वाले स्थान को चिह्नित कर वहां पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन


मोतीपुर रेंज के मिहींपुरवा में चिक मंडी आबादी के पास लगाए गए पिंजरे में मंगलवार सुबह तेंदुआ फंस गया। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर सत्य प्रकाश वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पिंजरे समेत कब्जे में लेकर मोतीपुर रेंज कार्यालय पहुंचाया। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे तेंदुआ पिंजरे में फंसा। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित सेफ हाउस पहुंचाया। पशु चिकित्सकों के परीक्षण में तेंदुआ नर पाया गया। उसकी उम्र करीब 10 वर्ष और वजन लगभग 55 किलोग्राम है। चिकित्सकों के अनुसार तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन



दो और तेंदुओं की मौजूदगी का दावा
तेंदुआ पकड़े जाने के बाद नगरवासियों ने राहत की सांस ली है, लेकिन क्षेत्र में वन्यजीवों का खतरा पूरी तरह खत्म होने को लेकर संशय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके में अभी दो और तेंदुओं की आवाजाही देखी जा रही है। लोगों ने वन विभाग से आबादी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed