फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Innocent death due to fire in house, parents and uncle scorched

घर में आग लगने से मासूम की मौत, मां-बाप व चाचा झुलसे

Tue, 18 Feb 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Innocent death due to fire in house, parents and uncle scorched
बहराइच। देहात कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती नगर मोहल्ले में सोमवार देर रात एक घर मेें मोमबत्ती से आग लग गई, जिससे एक साल की मासूम की जलकर मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता और चाचा झुलस कर गए। झुलसे तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत शहर के सरस्वती नगर मोहल्ला निवासी रविमोहन श्रीवास्तव उर्फ पप्पू पुत्र कृष्णमोहन श्रीवास्तव सोमवार की रात अपने घर में मोमबत्ती जलाकर परिवारीजनों के साथ सो गए। मोमबत्ती प्लास्टिक के कूलर पर रखी हुई थी। देर रात करीब एक बजे मोमबत्ती जलने के बाद आग ने कूलर को आगोश में ले लिया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते मकान धू-धूकर जलने लगा।
विज्ञापन

गहरी नींद में सो रहे दंपत्ति धुएं व आग का आभास होने पर भागने का प्रयास करने लगे, मगर वह झुलसने लगे। इस बीच अपनी एक वर्षीय पुत्री अन्वी को बचाने में रविमोहन (32) व पत्नी रमा श्रीवास्तव (30) बुरी तरह झुलस गए। आग की चपेट में आकर बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शोर सुनकर दौड़कर आग बुझाने पहुंचे मासूम का चाचा भी झुलस गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रात में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोहल्लेवासियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग में झुलसे तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व काट दिया था कनेक्शन
सरस्वती नगर मोहल्ला निवासी रविमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वह पावर र्कॉपोरेशन के प्राइवेट टेक्नीशियन है। एक सप्ताह पूर्व पावर र्कॉपोरेशन के कर्मचारियों ने घर पहुंचकर बिल बकाया होने पर बिजली का कनेक्शन काट दिया। कोतवाली देहात में चोरी का मुकदमा भी दर्ज करा दिया, जिससे परिवार के लोग मोमबत्ती की रोशनी में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed