फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bodies of sailor and woman found, six still missing

Bahraich News: नाविक और महिला के शव मिले, छह अब भी हैं लापता

Mon, 03 Nov 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bodies of sailor and woman found, six still missing
मोतीपुर में भरथापुर के नाव हादसे में मृतकों के परिजनों को राहत सहायता वितरित करते मुख्यमंत्री य
बिछिया। भरथापुर नाव हादसे का रविवार को पांचवां दिन रहा। लापता आठ लोगों की तलाश में लगी टीमों ने शाम को दो शवों को नदी से बरामद कर लिया। नाविक शिवनंदन (50) का शव बैराज के अपस्ट्रीम में मिला, वहीं सुमन (28) का शव घटनास्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर लखीमपुर खीरी क्षेत्र से बरामद हुआ। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन



रविवार सुबह 6:00 बजे घने कोहरे के बीच एसएसबी 70वीं बटालियन की टीम ने फिर से मोर्चा संभाला। राहत एवं बचाव कार्य के तहत कमांडेंट राजन श्रीवास्तव और असिस्टेंट कमांडेंट हरि सिंह के नेतृत्व में 24 जवान नदी के किनारे और जंगल क्षेत्र में तलाश में जुटे रहे। दोपहर बाद एनडीआरएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम को पहला शव घाघरा बैराज से लगभग पांच किलोमीटर दूर गुलरिया गांव के सामने मिला, जिसकी पहचान भरथापुर निवासी नाविक शिवनंदन (50) के रूप में हुई।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने लखीमपुर खीरी जिले के सुजानपुर जंगल में नदी किनारे महिला का शव उतराता देखा, जिसकी पहचान भरथापुर निवासी सुमन (28) के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नदी का प्रवाह तेज है। क्षेत्र भी घने जंगलों से घिरा है। इस कारण तलाशी में कठिनाई आ रही है। इसके बाद भी जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, अभियान जारी रहेगा। सोमवार सुबह से फिर अभियान शुरू किया जाएगा।
-अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी-बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed