फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

तीन मासूमों की तालाब में डूबकर मौत

Thu, 21 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदौलिया में बुधवार शाम तीन सगे भाई-बहन तालाब में डूब गए। उनकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सबसे बड़ा भाई तालाब में मछली मार रहा था और फिसलकर तालाब में गिर गया। भाई को डूबता देख मां के साथ पहुंचे तीन अन्य भाई-बहन अनियंत्रित होकर फिसल गए और तालाब में समा गए। हालांकि, जिस भाई को बचाने के लिए सभी गए थे, वह सुरक्षित रहा।
विज्ञापन

नंदौलिया गांव के आरिफ पेशे से ड्राइवर हैं और काम पर निकले हुए थे। पत्नी शायरा बानो अपनी दुधमुंही बच्ची मैशरून (सात माह) को गोद में लेकर खेत में बकरी चरा ही थी। उसके साथ चार वर्षीय बेटी कैशरून और तीन वर्षीय बेटा मो. फैज भी मौजूद था। वहीं, थोड़ी दूर पर स्थित तालाब में सबसे बड़ा सात वर्षीय बेटा मो. कैफ मछली का शिकार कर रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, इसी दौरान मो. कैफ का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबते हुए चिल्लाने लगा। मां शायरा बानो ने जब अपने बड़े बेटे को डूबते देखा तो वह दुधमुंही बच्ची मैशरून को गोद में लेकर ही तालाब की तरफ दौड़ पड़ी। मां को दौड़ते देख कैशरून और मो. फैज भी दौड़े। इस दौरान मां ने मो. कैफ को बचाने की कोशिश की तो दुधमुंही बच्ची मैशरून पानी में गिर गई। मो. फैज और कैशरून भी उसे बचाने में तालाब में डूब गए। मां शायरा बानो अपने बच्चों को बचाने के लिए हाथ-पैर मारती रही, लेकिन वह बचा नहीं सकी। हालांकि, मो. कैफ को मां ने बचा लिया। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में उतराते शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे-छोटे बच्चों के डूब कर मरने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। जिन गलियों में ये बच्चे खेलते थे, वे अब सूनी हो चुकी हैं। परिवार सहित आसपास के लोग भी रोते-बिलखते रहे। दुधमुंही बच्ची जिसे मोहल्ले वाले खिलाते थे, अब वह नहीं रहीं। मोहल्ले के कई घरों में भोजन तक नहीं बना।

जिस परिवार में यह घटना हुई है वह काफी गरीब हैं। तहसीलदार शिवप्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed