Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man climbs tower to persuade his girlfriend

Bahraich News: प्रेमिका को मनाने के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक

Sat, 21 Nov 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 21 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Young man climbs tower to persuade his girlfriend
मिहींपुरवा। नाराज चल रही प्रेमिका को मनाने के लिए प्रेमी युवक शुक्रवार को क्षेत्र में लगे एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। नीचे उतारने की कोशिश पर कूदने की धमकी दे उसने परिजनों व ग्रामीणों को मुश्किल में डाल दिया। प्रेमिका के समझाने पर युवक नीचे उतरा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



मुर्तिहा क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की बेटी व मोतीपुर निवासी युवक के बीच पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। हालांकि समय के साथ उनके रिश्तों में खटास आ गई और प्रेम कहानी विवाद में बदल गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की मां का युवती के चरित्र पर सवाल उठाना दोनों के रिश्तों में खटास का कारण बना।
विज्ञापन


शुक्रवार को युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद सुबह लगभग नौ बजे युवक पारसीपुरवा स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देखकर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई। पुलिस और ग्रामीण उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाते रहे, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर उसकी प्रेमिका वहां पहुंची और उसने नीचे उतरने के लिए मनाया। टॉवर से नीचे उतरने के बाद युवती ने उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। युवती का कहना है कि युवक ने उसे बदनाम करने और दबाव बनाने के लिए टाॅवर पर चढ़ने जैसा कदम उठाया है। थाना प्रभारी मुर्तिहा यतींद्र सिंह ने बताया कि दोनों को कोतवाली लाया गया था। उन्हें समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed