Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks begin to rise as sugarcane harvesting commences.

Bahraich News: गन्ने की कटाई शुरू होते ही बढ़ने लगे तेंदुओं के हमले

Sat, 21 Nov 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 21 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks begin to rise as sugarcane harvesting commences.
कतर्नियाघाट में जंगल के निकट ​स्थित गन्ने के खेत। -संवाद
बहराइच। गन्ने की कटाई शुरू होते ही जंगल से सटे गांवों में तेंदुओं के हमले बढ़ने लगे हैं। जिले में 10 दिनों में हमले की 11 घटनाएं सामने आई हैं। घनी फसल में छिपकर रहने वाले तेंदुओं के लिए कटाई के बाद सुरक्षित ठिकाने कम हो जाते हैं। ऐसे में वे दूसरी जगहों की तलाश में आबादी के करीब पहुंच रहे हैं। इससे खेतों में काम करने वाले किसानों, गन्ने की छिलाई करने वाले मजदूरों और मवेशी चराने निकले ग्रामीणों के सामने हमले का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे इलाकों में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है। पिछले 10 दिनों में कतर्नियाघाट रेंज में तेंदुए के हमले की सर्वाधिक चार घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा नानपारा रेंज के गड़रियन पुरवा, सुजौली रेंज के ईदगाहपुरवा, चकिया रेंज के उचवा बालापुर और मुर्तिहा रेंज के लोनियनपुरवा में भी हमले हुए हैं।
विज्ञापन


इन गांवों के आसपास गन्ने की ऊंची और घनी फसल है, जहां वन्यजीवों को छिपने और आराम करने के लिए अनुकूल माहौल मिलता है। खेतों में अचानक तेंदुए के सामने आने से लोग हमलों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्यजीव विशेषज्ञ एवं पूर्व वनाधिकारी एके गौतम के मुताबिक, गन्ने के खेत बाघ और तेंदुओं के लिए जंगल की तरह सुरक्षित ठिकाने का काम करते हैं। घनी फसल में उन्हें छिपने और रहने के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है।

कटाई शुरू होने पर यह आड़ खत्म होने लगती है, जिससे वन्यजीव दूसरे सुरक्षित ठिकानों की तलाश में निकलते हैं। इस दौरान उनके आबादी के करीब पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने जंगल से सटे गांवों में गन्ने की कटाई के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई।



-------------
हमलों वाले इलाकों में निगरानी, पिंजरे लगाए
लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। फील्ड डायरेक्टर एच. राजा मोहन ने बताया कि हमले वाले स्थानों पर टीमें लगाई गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाए गए हैं। थर्मोसेंसर कैमरों की मदद से वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed