Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Labourer dies after being hit by an unidentified vehicle

Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 21 Nov 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 21 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies after being hit by an unidentified vehicle
बाबागंज/मिहींपुरवा। रुपईडीहा के महानंदपुरवा मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। वहीं, मोतीपुर के पेटरहा गांव में शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा-नानपारा मार्ग पर महानंदपुरवा मोड़ के पास दुविधापुर निवासी लल्लू गौतम (45) मजदूरी कर घर लौट रहे थे। गांव की ओर जाने के लिए वह सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल लल्लू को बेहोशी की हालत में सीएचसी चरदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और उनके परिजनों को जानकारी दी। सीओ चित्रांशु गौतम ने बताया कि थाना प्रभारी रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्र मामले की जांच कर रहे हैं। वाहन चालक की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।


उधर, मोतीपुर क्षेत्र के पेटरहा गांव में शुक्रवार सुबह अनन्या (5) घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान वहां से गुजर रही बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पिता नंदलाल उसे सीएचसी मोतीपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed