फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस उत्पीडन के विरोध में एसपी पर हंगामा

पुलिस उत्पीडन के विरोध में एसपी पर हंगामा

Thu, 10 Aug 2017 01:23 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस उत्पीडन के विरोध में एसपी पर हंगामा
बागपत। महामंडलेश्वर आचार्य प्रणव स्वरूप को हिरासत में लेकर यातनाएं देने के विरोध में क्षेत्र के लोगों और साधुओं ने एसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा साधु-संतों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यदि उत्पीड़न नहीं रुका तो वे आत्मदाह से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

पीड़ित प्रणव स्वरूप का कहना है कि उनको पूरणपुर नवादा में आश्रम है। चार अगस्त की शाम कार में सवार होकर खेकड़ा जाने के लिए शरफाबाद गांव से निकला था। रास्ते में उनकी गाड़ी को पुलिस की कई गाड़ियों ने घेर लिया और जबरन उन्हें गाड़ी से उतार लिया। विरोध करने पर गाली गलौज की और अपनी जीप में डालकर थाने ले गए। वहां उनको यातनाएं दी। साथ ही उल्टे-सीधे सवाल भी किए। इनसे उनका कोई लेना-देना नहीं था। बाद में उनको छोड़ा गया।
विज्ञापन

इस घटना का पता चलने पर साधु-संतों और उनके सेवक एकत्र होकर बुधवार को एसपी दफ्तर में पहुंचे वहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा साधु-संतों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नरसिंहगानंद सरस्वती, जगमाल सिंह, रणधीर, राजेश, जगमाल, जयपाल, भूपेंद्र चौधरी, विकास शर्मा, रजत उपाध्याय, मनोज, निर्दोष कसाना आदि रहे। एएसपी अजय कुमार सिंह ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed